← वापस
इंदौर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इंदौर से एक युवक को पकड़ा, उसके शूटर से संपर्क का शक!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इंदौर से एक युवक को पकड़ा, उसके शूटर से संपर्क का शक!

 

इंदौर। टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने इंदौर से प्रांजल नाम के युवक को पकड़ा है। पुलिस को संदेह है कि उसका संपर्क फायरिंग करने वाले शूटर से था। इसी आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को मोबाइल की लोकेशन इंदौर में मिलने के बाद मुंबई पुलिस यहां पहुंची और इंदौर पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया।

     फायरिंग की घटना के बाद से मुंबई पुलिस आरोपियों के साथ ही उनसे जुड़े लोगों का भी पता लगा रही है। जांच के दौरान प्रांजल का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। शनिवार को उसकी मौजूदगी इंदौर में मिलने पर मुंबई पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की।

      पुलिस अब प्रांजल और फायरिंग करने वाले शूटर के बीच संपर्कों की पड़ताल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों के बीच कब बातचीत हुई और किस माध्यम से उनका संपर्क बना। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गोलीबारी की घटना से पहले या बाद में प्रांजल की कोई भूमिका थी या उसने आरोपियों को किसी तरह की मदद पहुंचाई थी।

     प्रांजल से मुंबई पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल से जुड़े तथ्यों और अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि शूटर के साथ उसके संबंधों का पता चल सके। फिलहाल फायरिंग की साजिश में उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आगे की स्थिति पूछताछ और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही साफ होगी।

खबरें और भी हैं...