← वापस
इंदौर

ट्रैक्टरों पर सवार होकर निकलेंगे किसान,हाथों में तिरंगा; इंदौर में 14 अगस्त को ‘जय जवान-जय किसान’ यात्रा  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
ट्रैक्टरों पर सवार होकर निकलेंगे किसान,हाथों में तिरंगा; इंदौर में 14 अगस्त को ‘जय जवान-जय किसान’ यात्रा

 

शिवाजी वाटिका से शुरू होगी यात्रा, पिपलियापाला होते हुए दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर होगा समापन

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 14 अगस्त को इंदौर में ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक आयोजित की गई।

    किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘जय जवान-जय किसान’ यात्राएं निकाली जा रही हैं।उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसान और सीमा की सुरक्षा में जवान की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों देश के विकास और सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं।

   नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को यात्रा शिवाजी वाटिका चौराहे स्थित शिवाजी प्रतिमा से शुरू होगी। यहां से यात्रा भंवरकुआ चौराहा, पिपलियापाला चौराहा होते हुए भोला राम उस्ताद मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक पहुंचेगी। यहां माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन होगा।

    बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक किसानों को यात्रा में शामिल कराने का आह्वान किया गया। इस दौरान देवेंद्र शर्मा,भारत पारख,नारायण पटेल,रजनीश वर्मा,मुकेश पंवार, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 आज 13 अगस्त को भी निकलेगी तिरंगा यात्रा

आज शाम 3 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड से स्वतंत्रता दिवस और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह भंवरकुआ और राजीव गांधी सर्कल होते हुए पुनः विश्वविद्यालय पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...