← वापस
भोपाल

तेंदुए के शिकार-तस्करी गिरोह का 8वां शिकारी गिरफ्तार: मुरैना के बीहड़ में गाड़कर रखा था कंकाल, फंदे भी बरामद  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
तेंदुए के शिकार-तस्करी गिरोह का 8वां शिकारी गिरफ्तार: मुरैना के बीहड़ में गाड़कर रखा था कंकाल, फंदे भी बरामद

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में तेंदुओं के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एमपी एसटीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के 8वें मुख्य शिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर मुरैना के बीहड़ क्षेत्र में गाड़कर रखा गया तेंदुए का कंकाल बरामद किया गया। इसके अलावा शिकार में इस्तेमाल किए गए फंदे और तेंदुए के अन्य अंग भी जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई की शुरुआत 23 जुलाई को उत्तरप्रदेश के आगरा से हुई थी। यहां तेंदुए की 10 खालों के साथ शिकारी-तस्करों को पकड़ा गया था। जांच में गिरोह के तार मध्यप्रदेश से जुड़े मिले। इसके बाद एसटीएसएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर श्योपुर से तेंदुए के अंग और दो लेग होल्ड ट्रैप बरामद किए गए। अब गिरफ्तार आठवें आरोपी मन्नू नाथ, निवासी ग्राम हासई, मुरैना की निशानदेही पर कंकाल जब्त किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, 10 तेंदुओं के शिकार में शामिल सभी 8 मुख्य शिकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...