← वापस
इंदौर

दिग्विजय सिंह बोले- हिंदुत्व का सनातन से लेना-देना नहीं, राम मंदिर निर्माण में 40% भुगतान का भी उठाया मुद्दा!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
दिग्विजय सिंह बोले- हिंदुत्व का सनातन से लेना-देना नहीं, राम मंदिर निर्माण में 40% भुगतान का भी उठाया मुद्दा!

 

इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान हिंदुत्व की विचारधारा, कट्टरपंथ और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर साधा निशाना

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व की विचारधारा और राम मंदिर निर्माण को लेकर बयान देकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने हिंदुत्व और सनातन धर्म को अलग-अलग बताते हुए कहा कि हिंदुत्व शब्द का उल्लेख वेदों और पुराणों में नहीं मिलता। उनके मुताबिक, वर्ष 1930 में विनायक दामोदर सावरकर ने हिंदुत्व को हिंदुओं की पहचान से जोड़कर प्रस्तुत किया था।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी विचारधाराएं समाज में वैमनस्यता बढ़ा रही हैं। उन्होंने हिंदुत्व के कट्टरपंथी समूहों और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी ताकतों के कारण सामाजिक विभाजन बढ़ रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका और शिक्षा व्यवस्था जैसी संवैधानिक संस्थाओं में भी कट्टरपंथी प्रभाव बढ़ने का आरोप लगाया।

राम मंदिर निर्माण में भुगतान पर सवाल

राम मंदिर निर्माण को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि निर्माण से जुड़े ठेकेदारों ने दीनानाथ वर्मा को 40 प्रतिशत भुगतान अनिल मिश्रा को देने की बात बताई थी। सिंह के अनुसार, वर्मा ने यह मामला चंपत राय के सामने उठाया, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।

खबरें और भी हैं...