← वापस
दमोह

दमोह में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, पति हिरासत में  

राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
दमोह में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, पति हिरासत में

 

मां और तीन बच्चों की मौत पर हत्या का शक; पुराने विवाद और अवैध संबंध के एंगल की जांच, सागर से पहुंची एफएसएल टीम

दमोह। मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। घर के अंदर महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका से मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका के पति द्वारका पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मृतकों की पहचान खेमा पटेल (27), बेटी उर्मिला (7), बेटे उमेश (4) और एक वर्षीय राजा पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर, फतेहपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह और पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

       दमोह में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, पति हिरासत में

  - 3

पुराने विवाद की भी जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच करीब छह महीने पहले विवाद हुआ था। महिला द्वारा थाने में शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब पारिवारिक विवाद के साथ ही अवैध संबंध के शक से जुड़े एंगल की भी जांच कर रही है। हालांकि, अवैध संबंध को लेकर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया गया है कि महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता था और कुछ समय पहले ही घर लौटा था। पुलिस पति से पूछताछ कर घटना से जुड़े घटनाक्रम और परिवार के भीतर चल रहे विवादों की जानकारी जुटा रही है।

   दमोह में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, पति हिरासत में

  - 2

सागर से पहुंची एफएसएल टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही चारों मौतों की वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...