← वापस
धार

धार में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
धार में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

 

मोहनखेड़ा में पौधरोपण-नशामुक्ति संकल्प से शुरुआत; अमझेरा में शहीद राजा बख्तावर सिंह को नमन, भोजशाला में पूजा और सेवा नायकों का सम्मान

धार। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को धार जिले में जनभागीदारी और उत्साह का माहौल नजर आया। मोहनखेड़ा से शुरू हुई यात्रा राजगढ़, सरदारपुर, मांगोद और अमझेरा होते हुए धार पहुंची। रास्तेभर ग्रामीणों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा व पुष्पमालाओं से यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के पड़ावों पर पौधरोपण, नशामुक्ति, स्वच्छता और शहीदों को नमन के साथ सेवा नायकों का सम्मान किया गया।

  मोहनखेड़ा में पौधरोपण से आगाज

सुबह करीब 9 बजे राजगढ़ के मोहनखेड़ा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। राजगढ़ पहुंचने पर बस स्टैंड पर नगर पालिका सहित नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

धार में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

  - 3

   सरदारपुर-मांगोद में ग्रामीणों ने बरसाए फूल

यात्रा कुक्षी नाका, चौपाटी और राजेंद्र द्वार होते हुए सरदारपुर पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। फुलगावड़ी और मांगोद में भी ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा राजपुरा होते हुए अमझेरा पहुंची।

 धार में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

  - 2

अमझेरा में शहीद राजा बख्तावर सिंह को नमन

अमझेरा में विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्री अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह के किले पहुंचे, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दही-दूध से अभिषेक किया गया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इसके बाद ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत महल परिसर में सफाई की गई।

  भोजशाला में पूजा, जेएमडी गार्डन में सम्मान

धार पहुंचने पर भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना और महाआरती हुई। यात्रियों को भोजशाला के इतिहास और स्थापत्य की जानकारी दी गई। इसके बाद जेएमडी गार्डन में सेवा नायकों का सम्मान किया गया। वड़ोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी, निलेश भारती, विधायक नीना वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद ‘समरसता भोजन’ में विभिन्न वर्गों के लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया। यात्रा इसके बाद जेतपुरा होते हुए अगले पड़ाव बेटमा के लिए रवाना हुई।

खबरें और भी हैं...