← वापस
धार

धार में शस्त्र पूजन: विजयवर्गीय बोले- रक्षा का अंतिम विकल्प हैं शस्त्र, सावित्री ठाकुर ने भी की शिरकत!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
धार में शस्त्र पूजन: विजयवर्गीय बोले- रक्षा का अंतिम विकल्प हैं शस्त्र, सावित्री ठाकुर ने भी की शिरकत!

 

जिले में 40% कम बारिश पर जताई चिंता, विजयवर्गीय ने कहा- आरओ के बचे पानी का करें दोबारा उपयोग

धार। विजयादशमी पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों पर धूप-दीप अर्पित कर आरती की गई। पुलिस जवानों ने हर्ष फायर कर परंपरा निभाई।

शास्त्र सिखाते हैं नीति, शस्त्र रक्षा का अंतिम विकल्प

समारोह में विजयवर्गीय ने कहा कि शास्त्र नीति, न्याय और अनुशासन की शिक्षा देते हैं। शस्त्रों का उद्देश्य असहायों की रक्षा करना, समाज को सुरक्षित रखना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इनका उपयोग अंतिम विकल्प के रूप में ही किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों और मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।

 धार में शस्त्र पूजन: विजयवर्गीय बोले- रक्षा का अंतिम विकल्प हैं शस्त्र, सावित्री ठाकुर ने भी की शिरकत!

  - 2

40% कम बारिश, पानी बचाने की अपील

प्रभारी मंत्री ने जिले में औसत से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश होने पर चिंता जताई। उन्होंने जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि हर परिवार पानी बचाने की योजना बनाए। आरओ मशीन से निकलने वाले बचे हुए पानी का उपयोग बागवानी, सफाई और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में किया जा सकता है। उन्होंने पानी की हर बूंद बचाने का संदेश दिया।

   जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेढ़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने विजयादशमी और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...