← वापस
धार

धार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
धार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले

 

तिरला, सादलपुर, टांडा, नालछा और डही थानों को मिले नए प्रभारी; ज्योति पटेल को सादलपुर की कमान

धार। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा जारी आदेश में 10 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। फेरबदल में कई थानों और पुलिस चौकियों के प्रभार बदले गए हैं।

आदेश के मुताबिक प्रवीण ठाकरें को सादलपुर थाना प्रभारी पद से हटाकर सेक्टर-1 पीथमपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल को सादलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केंद्र धार से अशोक कुमार ननामा को तिरला थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह रक्षित केंद्र धार से बलदेव मुझाल्दा को टांडा और प्रहलाद डीडोर को नालछा थाना प्रभारी बनाया गया है। मनावर से शरद बर्डे का तबादला कर उन्हें डही थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

     चौकियों में भी बदले प्रभारी

सेक्टर-1 पीथमपुर से विनय परमार को बदनावर थाना अंतर्गत दोत्रिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। दोत्रिया चौकी प्रभारी सुशील यदुवंशी को सेक्टर-1 पीथमपुर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

   केशवी चौकी, अमझेरा से रमेशचंद्र डामोर को रिंगनोद चौकी, थाना सरदारपुर भेजा गया है। वहीं रिंगनोद चौकी प्रभारी जितेंद्र नरवरिया को केशवी चौकी थाना अमझेरा की जिम्मेदारी दी गई है।

  पुलिस विभाग के इस फेरबदल से ग्रामीण और प्रमुख थाना क्षेत्रों में प्रभार की नई व्यवस्था लागू होगी। आदेश में सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...