← वापस
इंदौर

उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार सम्मानित  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार सम्मानित

 

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान

   इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इंदौर जिले के अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार को उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

   अपर कलेक्टर पवार को राज्य एवं केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराने में उनकी भूमिका को भी सराहा गया।

   प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रियता, समन्वय और समर्पण के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

 शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पूरा कराने में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान।

खबरें और भी हैं...