कैलाश विजयवर्गीय बोले- आने वाली पीढ़ियों को बताना हमारी जिम्मेदारी; ईश्वर हिंदुजा ने कहा- यह विभाजन नहीं, वीभत्स और अमानवीय अत्याचार था
इंदौर। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इंदौर द्वारा शुक्रवार को मौन जुलूस निकाला गया। भाजपा कार्यालय पर विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मौन जुलूस में महिलाएं काले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन की त्रासदी को दर्शाती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लेकर देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त देश का वह काला दिन है, जब एक ओर आजादी का जश्न था,वहीं दूसरी ओर लाखों लोगों की चीखें और विस्थापन का दर्द था।

विजयवर्गीय ने कहा कि विभाजन में लोगों ने जो पीड़ा झेली,उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इतिहास को याद रखने का उद्देश्य केवल अतीत को दोहराना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि विभाजन की विभीषिका से जुड़ी यादों को संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वेबसाइट और समिति के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी ऐसे कई परिवार हैं, जिन्होंने विभाजन का दर्द झेला है। उनकी स्मृतियों और अनुभवों का वीडियो के माध्यम से संकलन किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस दौर की सच्चाई को जान सकें।
आरएसएस के वरिष्ठ नेता ईश्वर हिंदुजा ने कहा कि विभाजन के दौरान महिलाओं,बच्चों और परिवारों ने बेहद भयावह परिस्थितियां झेलीं।उन्होंने कहा कि यह केवल देश का विभाजन नहीं था,बल्कि वीभत्स, नृशंस और अमानवीय अत्याचार की त्रासदी थी।

वरिष्ठ समाजसेवी अजित सिंह नारंग ने कहा कि विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था। यह लोगों के दिलों में बसे प्रेम,स्नेह और मानवीय भावनाओं का भी विभाजन था। उन्होंने इसे मानवता और मानव सभ्यता के सबसे बड़े विभाजनों में से एक बताया।
संगोष्ठी से पहले भाजपा कार्यालय में विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अजय,प्रीतपाल सिंह भाटिया, सूरज केरो,प्रताप राजोरिया,अंजू माखीजा,मुद्रा शास्त्री,आलोक दुबे,दीपक जैन टीनू,सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी,दीप्ति हाडा,नेहा शर्मा, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, दीपांश खण्डेलवाल,राजा कोठारी सहित मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौ
जूद रहे।