← वापस
मध्यप्रदेश

वन अमले पर पथराव के बीच 27 नग सागौन जब्त, माफिया जंगल में भागे  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
वन अमले पर पथराव के बीच 27 नग सागौन जब्त, माफिया जंगल में भागे

 

लटेरी। वन परिक्षेत्र लटेरी के धीरगढ़ बीट स्थित कक्ष क्रमांक 309 में सोमवार को अवैध सागौन कटाई रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर वन माफियाओं ने पथराव कर दिया। गश्त के दौरान अमले ने करीब 10-12 संदिग्धों को सागौन काटकर ले जाते देखा। टीम को देखते ही आरोपियों ने गोफन से पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।

बारिश और कीचड़ के कारण पहाड़ी इलाके में कार्रवाई चुनौतीपूर्ण रही। लगातार पथराव के बीच वन अमले को सुरक्षा के लिए बख्तरबंद वाहन की आड़ लेकर पीछे हटना पड़ा। इसी दौरान डिप्टी रेंजर फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोट आई। स्थिति बिगड़ने और अंधेरा होने का फायदा उठाकर आरोपी जंगल की ओर भाग निकले।

इसके बावजूद वन अमले ने मौके पर कार्रवाई जारी रखते हुए 27 नग इमारती सागौन जब्त कर लिया। वन विभाग के अनुसार, जब्त लकड़ी को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पथराव कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...