एक सप्ताह में जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे; कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी
धार। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत विनोद राठौर, कार्यवाहक वनपाल, सामान्य वन मंडल धार को राज्य कर्मचारी संघ का धार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन इंदौर संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए किया है।
मनोनयन आदेश जारी करते हुए राजेन्द्र राठौर ने विनोद राठौर को जिले में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर उसकी जानकारी संगठन को उपलब्ध कराएं।
कर्मचारियों की समस्याओं को उठाएंगे
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे संघ की रीति-नीति और संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास कर संगठन को मजबूत करेंगे।
संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने उम्मीद जताई कि विनोद राठौर नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। उनके मनोनयन से धार जिले में राज्य कर्मचारी संघ की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यकारिणी गठन के बाद कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों पर संगठन की आगामी गतिविधियां तय की जाएंगी।
साथियों ने दी बधाई
विनोद राठौर के जिला अध्यक्ष बनने पर राहुल सोलंकी, आकाश बडेरा, कमल रावत, सचिन राठौर, सुरेंद्र सोलंकी, राकेश दामके, सोहन वास्केल, जितेंद्र चौधरी, रितेश त्रिवेदी, लक्ष्मण भवेल, जगदीश मालवीय, चेतना कुशवाह, अनिता सिसोदिया, संतु नायक, बबीता बघेल, जलालुद्दीन कुरैशी, रमेश मेड़ा, राजेश लिटोरिया, पाताल भारती, सुनील बघेल, देवीसिंह चोंगड, राजेंद्र राजपूत, संतोष उपाध्याय, श्याम जामलिया, संतोष भँवर, भूपेंद्र लक्षेता, मुकाम चौहान, राकेश श्रीवास्तव, चित्रलेखा चौहान, अजय बघेल, महेंद्र ठाकुर और दिनेश राणा सहित अनेक कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।