← वापस
इंदौर

विदेश से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर, नवरात्रि तैयारियों का लिया जायजा  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
विदेश से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर, नवरात्रि तैयारियों का लिया जायजा

 

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

इंदौर। करीब दो सप्ताह के विदेश प्रवास से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर पहुंचते ही नवरात्रि तैयारियों का मोर्चा संभाल लिया। एयरपोर्ट से सीधे बिजासन टेकरी पहुंचे महापौर ने मां बिजासन माता के दर्शन किए और मंदिर परिसर में होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, मेले की तैयारियों और नगर निगम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों व मंदिर प्रबंधन से चर्चा कर भीड़ को व्यवस्थित रखने, आने-जाने के मार्ग सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने महापौर को अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। विदेश यात्रा से लौटने के बाद महापौर का पहला दौरा सीधे नवरात्रि तैयारियों से जुड़ा रहा।

निरीक्षण के दौरान कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़,एमआईसी सदस्य अभिषेक ‘बबलू’ शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया,भारत पारख ,निगम के जोनल अधिकारी और मंदिर प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...