← वापस
इंदौर

विधायक लिखी कार का चालान, हूटर हटाकर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
विधायक लिखी कार का चालान, हूटर हटाकर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

 

इंदौर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नियम विरुद्ध बदलाव वाले दोपहिया वाहनों और बिना अनुमति हूटर लगाकर चलने वाले चारपहिया वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत चाणक्यपुरी चौराहे पर यातायात थाना प्रभारी मोहिनी गोयल ने जांच के दौरान एक कार को रोका। कार के आगे "विधायक" लिखा हुआ था और उस पर हूटर भी लगा था। जांच में वाहन चालक के पास न तो हूटर लगाने की वैध अनुमति मिली और न ही वाहन पर इस प्रकार का विशेष पहचान चिन्ह लगाने का अधिकार पाया गया। इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान बनाकर नियमानुसार कार्रवाई की तथा हूटर हटवाया।

यातायात पुलिस ने बताया कि वाहनों पर विशेष पहचान चिन्ह, पदनाम अथवा हूटर का उपयोग केवल अधिकृत व्यक्तियों और अधिकृत वाहनों द्वारा ही किया जा सकता है। आम नागरिकों द्वारा ऐसे प्रतीकों का उपयोग नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहनों पर भ्रामक पहचान चिन्ह या अवैध हूटर का उपयोग न करें, अन्यथा अभियान के दौरान सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...