← वापस
इंदौर

वायरल मारपीट वीडियो का खुलासा: पैसों के विवाद में ईसाक कॉलोनी में चले लात-घूंसे, आरोपियों की तलाश  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
वायरल मारपीट वीडियो का खुलासा: पैसों के विवाद में ईसाक कॉलोनी में चले लात-घूंसे, आरोपियों की तलाश

 

खजराना पुलिस ने दर्ज किया केस, एडिशनल डीसीपी बोले- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

     इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र की ईसाक कॉलोनी में हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था। पुलिस ने फरियादी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

       पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर जांच की गई। इसमें सामने आया कि आमीन और मौसीन के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने फरियादी को थाने बुलाकर उसका विस्तृत बयान दर्ज किया।

     प्रारंभिक जांच और बयान के आधार पर मौसीन तथा उसके साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

     एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...