← वापस
इंदौर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े,

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े,

बांद्रा–बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नियमित

इंदौर। रेल यात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे ने दो अहम फैसले किए हैं। बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए विशेष किराये पर चल रही 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे सितंबर 2026 तक बढ़ा दिए गए हैं। वहीं बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल को अब नियमित ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।

     पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल के फेरे क्रमश: 26 और 24 सितंबर तक बढ़ाए गए हैं। 04140/04139 दादर–प्रयागराज के फेरे 27 और 25 सितंबर, जबकि 04176/04175 दादर–सूबेदारगंज के फेरे 29 और 27 सितंबर तक चलेंगे।

     इसी तरह 01908/01907 उधना–आगरा कैंट, 04106/04105 उधना–प्रयागराज, 04120/04119 वलसाड–सूबेदारगंज, 04178/04177 वलसाड–सूबेदारगंज, 01910/01909 आगरा कैंट–असारवा और 01906/01905 असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी 27 से 30 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में विस्तारित किए गए हैं।

       बांद्रा–बीकानेर ट्रेन अब नियमित

    यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 04712/04711 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल को ट्रेन संख्या 14712/14711 के रूप में नियमित किया जा रहा है। 14712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को शाम 7:25 बजे रवाना होगी। रतलाम मंडल में यह रतलाम और नागदा होते हुए अगले दिन रात 11:55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

       वापसी में ट्रेन संख्या 14711 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह नागदा और रतलाम होते हुए अगले दिन दोपहर 3:50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

        ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास के कोच रहेंगे। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, जयपुर, सीकर, चूरू, रतनगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

       यात्रियों से ट्रेन के समय,कोच और संचालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट, रेल मदद ऐप या 139 का उपयोग करने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...