शनिश्चरी अमावस्या पर रेल यात्रियों को राहत
शनीचरा स्टेशन पर इंदौर–सूबेदारगंज एक्सप्रेस का 3 दिन अस्थायी ठहराव, दोनों दिशाओं में 2 मिनट रुकेगी ट्रेन
इंदौर। शनिश्चरी अमावस्या मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर–सूबेदारगंज एक्सप्रेस का शनीचरा स्टेशन पर तीन दिन के लिए अस्थायी ठहराव मंजूर किया है। 9 से 11 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में ट्रेन दो-दो मिनट रुकेगी।
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार इंदौर–सूबेदारगंज एक्सप्रेस (04170) 9 से 11 अक्टूबर तक शनीचरा स्टेशन पर सुबह 11.25 बजे पहुंचेगी और 11.27 बजे रवाना होगी। इसी तरह सूबेदारगंज–इंदौर एक्सप्रेस (04169) दोपहर 1.23 बजे शनीचरा पहुंचेगी और 1.25 बजे रवाना होगी।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा
रेलवे ने बताया कि शनिश्चरी अमावस्या मेले के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए यह अस्थायी ठहराव दिया गया है। इससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को शनीचरा स्टेशन से सीधे रेल सुविधा मिल सकेगी। तीन दिनों तक यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों दिशाओं की ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था रहेगी।