अहमदाबाद–भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद–भागलपुर 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह रतलाम मंडल के दाहोद और रतलाम स्टेशन से होकर शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर–अहमदाबाद 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:45 बजे भागलपुर से चलेगी और शनिवार रात रतलाम तथा रविवार को दाहोद होते हुए सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।
बांद्रा–गोरखपुर भी अमृत भारत
ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार रात 9:45 बजे चलेगी। रतलाम में रविवार सुबह 6:45 से 6:55 बजे ठहराव के बाद सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 15085 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और शनिवार सुबह रतलाम पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर, गोंडा और बस्ती सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
हापा–नाहरलागुन ट्रेन भी होगी नियमित
ट्रेन संख्या 19525 हापा–नाहरलागुन 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। रतलाम में दोपहर 12:55 से 1:05 बजे, नागदा, उज्जैन और मक्सी में ठहराव रहेगा। वापसी ट्रेन संख्या 19526 26 सितंबर से प्रत्येक शनिवार नाहरलागुन से चलेगी और सोमवार को रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद, रतलाम, उज्जैन, गुना, ग्वालियर, प्रयागराज, वाराणसी, कटिहार, किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी सहित कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: ट्रेनों के समय, ठहराव और ताजा जानकारी रेलवे की वेबसाइट तथा RailOne ऐप पर देखी जा सकती है।