← वापस
इंदौर

युवक की लाठी से पिटाई का वीडियो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
युवक की लाठी से पिटाई का वीडियो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश

 

इंदौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक की लाठी से पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो राऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामला डीसीपी नरेंद्र रावत के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    वायरल वीडियो में पान की दुकान संचालित करने वाले युवक की कथित तौर पर पिटाई करते हुए एक पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है। युवक ने आरोप लगाया है कि राऊ थाने में पदस्थ एएसआई अनुज कुमार झा और उनके चालक निलेश द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। युवक का दावा है कि उससे हर महीने 25 हजार रुपए की मांग की जाती है और रकम नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है।

  हालांकि,वायरल वीडियो और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

   डीसीपी नरेंद्र रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को वीडियो की जांच करने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

खबरें और भी हैं...